1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने-चांदी और हो गए सस्ते, एमसीएक्स पर लुढ़के दाम, जानें महानगरों में कितना चल रहा हाजिर भाव

सोने-चांदी और हो गए सस्ते, एमसीएक्स पर लुढ़के दाम, जानें महानगरों में कितना चल रहा हाजिर भाव

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Oct 30, 2025 10:51 am IST,  Updated : Oct 30, 2025 11:31 am IST

लगातार नए रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद पिछले कुछ सत्र से सोने और चांदी की कीमत में नरम रुख देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि अभी आगे इन बहुमूल्य धातुओं की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

स्टोर में शोकस में लगे सोने के आभूषण।- India TV Hindi
स्टोर में शोकस में लगे सोने के आभूषण। Image Source : PTI

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने और दिसंबर में कटौती की उम्मीद तय नहीं होने के संकेत के बीच सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की वायदा कीमत बीते सत्र के मुकाबले 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,20,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इसी तरह, चांदी की दिसंबर डिलीवरी के लिए कीमत 0.22 प्रतिशत टूटकर 145766 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोने की कीमत मामूली बढ़ी

ग्लोबल मार्केट में डॉलर में मामूली गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई, जबकि निवेशक इस बात का इंतजार कर रहे थे कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग किसी व्यापार समझौते पर पहुंचेंगे। इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोने की कीमत 0.2% बढ़कर 3,937.88 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 1.2% गिरकर 3,950.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

देश के महानगरों में आज का हाजिर भाव

  • goodreturns के मुताबिक, दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,064 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,060 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,052 प्रति ग्राम है।
  • आज मुंबई में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,049 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,045 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,037 प्रति ग्राम है।
  • कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,049 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,045 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,037 प्रति ग्राम है।
  • चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,109 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,100 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,260 प्रति ग्राम है।
  • बेंगलुरु में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,049 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,045 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,037 प्रति ग्राम है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा