1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना खरीदने से पहले तुरंत पता कर लें आज के रेट, कीमतों में हो गया बड़ा बदलाव

सोना खरीदने से पहले तुरंत पता कर लें आज के रेट, कीमतों में हो गया बड़ा बदलाव

 Edited By: Sachin Chaturvedi
 Published : Mar 16, 2023 06:58 pm IST,  Updated : Mar 16, 2023 06:58 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,922 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव 21.61 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

Gold Rate- India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

इंटरनेशनल मार्केट में मची उठापटक के बीच सोने के भाव लगातार बदल रहे हैं। गुरुवार को एक बार फिर सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 380 रुपये की तेजी के साथ 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 90 रुपये की गिरावट के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 380 रुपये की तेजी के साथ 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’ 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,922 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव 21.61 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। गांधी ने कहा कि बृहस्पतिवार को एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी आई क्योंकि स्विट्जरलैंड की वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुइस ने दुनिया भर में बैंक संकट की चिंता को फिर से बढ़ा दिया और निवेशकों ने सुरक्षित-निवेश के विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख किया। 

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 103 रुपये घटकर 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 103 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 9,231 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,901.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी वायदा में भी बदलाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 481 रुपये की गिरावट के साथ 66,475 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 481 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,475 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 12,782 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21.80 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा