1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price: महंगा हो गया सोना, चांदी हुई नरम, जानें एमसीएक्स पर आज क्या चल रहा है भाव

Gold Price: महंगा हो गया सोना, चांदी हुई नरम, जानें एमसीएक्स पर आज क्या चल रहा है भाव

 Published : May 05, 2025 11:00 am IST,  Updated : May 05, 2025 11:46 am IST

जानकारों का कहना है कि आने वाले सत्रों में सोने के 92,000 से 94,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। साथ ही अस्थिरता बनी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में हाजिर सोने का भाव ₹93,210/10 ग्राम है।- India TV Hindi
दिल्ली में हाजिर सोने का भाव ₹93,210/10 ग्राम है। Image Source : PIXABAY

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना आज सुबह के सौदों के दौरान सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर 0.49 प्रतिशत की उछाल के साथ 93,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमतें ₹93,249 पर ऊपर की ओर खुलीं और ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों के भीतर ₹93,340 प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर को छू गईं। जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का यूएस-चीन टैरिफ पर यू-टर्न और यूएस फेड की मीटिंग से पहले यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल पर नरम रुख का सोने की कीमत पर असर देखा जा रहा है।

चांदी की कीमत हुई कम

सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर ही एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में हालांकि 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई और यह 94,049 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। इसके अलावा, खबर के मुताबिक, 0031 GMT तक स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत बढ़कर 3,245.01 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी गोल्ड वायदा 0.3 प्रतिशत बढ़कर 3,252.00 डॉलर पर पहुंच गया। डॉलर अपने कॉम्पिटीटर के मुकाबले 0.1 प्रतिशत नीचे था, जिससे दूसरे मुद्रा धारकों के लिए सोना ज्यादा आकर्षक हो गया।

बड़े शहरों में आज सोना

इंडिया बुलियन एसोसिएशन (IBA) पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सोने के भाव ₹93,210/10 ग्राम है। मुंबई में कीमत ₹93,290/10 ग्राम है। बेंगलुरू में सोने के भाव ₹93,440/10 ग्राम, चेन्नई में सोने का दाम ₹93,640/10 ग्राम है और कोलकाता में सोने का भाव ₹93,250/10 ग्राम है। हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद, सोने में हाल ही में गिरावट देखी गई है।

आंकड़े बताते हैं कि 1995 से सोने ने मंहगाई को 2-4 प्रतिशत से ज्यादा मात दी है। दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितताएं जिनमें युद्ध, मंदी की आहट और महंगाई, निवेशकों को सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर धकेल रही हैं। अमेरिका में, स्थिर ब्याज दरों और कमजोर डॉलर ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी में योगदान दिया है।

(Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा