1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. फेड की बैठक से पहले उछल गईं सोने की कीमतें, चांदी के भाव भी बढ़े, जानिए लेटेस्ट दाम

फेड की बैठक से पहले उछल गईं सोने की कीमतें, चांदी के भाव भी बढ़े, जानिए लेटेस्ट दाम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 29, 2024 10:35 am IST,  Updated : Jan 29, 2024 10:36 am IST

Sone Chandi ka Bhav : अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक से पहले सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोना बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। घरेलू वायदा भाव 62,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने चांदी का आज का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का आज का भाव Image Source : PIXABAY

Gold silver price on 29 january 2024 : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमतों (Gold Price Today) में तेजी देखने को मिली है। सोने के घरेलू और वैश्विक दोनों भाव बढ़ते के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.41 फीसदी या 254 रुपये की बढ़त के साथ 62,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.30 फीसदी 186 रुपये की बढ़त के साथ 62,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी के घरेलू वायदा भाव (Silver Price Today) भी सोमवार सुबह बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक से पहले सोने में तेजी देखी जा रही है।

चांदी की कीमतों में तेजी

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी सोमवार सुबह तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.44 फीसदी या 318 रुपये की तेजी के साथ 72,091 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

ग्लोबल मार्केट में सोना

सोने की वैश्विक कीमतों में सोमवार सुबह तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना वायदा 0.42 फीसदी या 8.60 डॉलर की तेजी के साथ 2044.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.45 फीसदी या 9.02 डॉलर की तेजी के साथ 2027.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी सोमवार सुबह तेजी देखने को मिली। चांदी का वायदा भाव 0.73 फीसदी या 0.17 डॉलर की बढ़त के साथ 23.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.62 फीसदी या 0.14 डॉलर की बढ़त के साथ 22.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा