1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर मिलेगा 90 रुपये का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट काफी नजदीक, चेक करें डिटेल्स

1 शेयर मिलेगा 90 रुपये का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट काफी नजदीक, चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 03, 2025 02:26 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 02:26 pm IST

एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी की 26वीं एजीएम बुधवार, 25 जून को होने जा रही है। एजीएम में शेयरहोल्डरों की मंजूरी के बाद ही डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।

hdfc asset management company, hdfc asset management company share price, hdfc asset management comp- India TV Hindi
एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी शेयरहोल्डरों को मोटा डिविडेंड देने जा रही है Image Source : INDIA TV

HDFC Group की सब्सिडरी कंपनी एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी अपने शेयरहोल्डरों को जल्द ही मोटा डिविडेंड देने जा रही है। एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी निवेशकों को 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 90 रुपये का बंपर डिविडेंड देगी। इस म्यूचुअल फंड हाउस ने 90 रुपये के इस फाइनल डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 6 जून को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। यानी, 6 जून को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। 6 जून को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर निवेशकों को डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। एक शेयर पर 90 रुपये के डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए निवेशकों के पास 5 जून तक का समय है, 5 जून तक खरीदे गए शेयरों पर डिविडेंड का पूरा फायदा मिलेगा।

खाते में कब तक आएंगे डिविडेंड के पैसे

एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी की 26वीं एजीएम बुधवार, 25 जून को होने जा रही है। एजीएम में शेयरहोल्डरों की मंजूरी के बाद ही डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। एजीएम में अगर डिविडेंड के भुगतान को मंजूरी मिल जाती है तो शेयरहोल्डरों के बैंक खाते में 25 जुलाई तक डिविडेंड के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

कंपनी के शेयरों का कैसा है हाल

मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट के बीच एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आए। दोपहर 02.14 बजे तक कंपनी के शेयर 15.60 रुपये (0.32%) की गिरावट के साथ 4805.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। सोमवार को 4821.10 रुपये के भाव पर बंद हुए कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 4848.85 रुपये के भाव पर खुले थे। हालांकि, कारोबार शुरू होने के बाद इसमें काफी उतार-चढ़ाव आना शुरू हो गया। खबर लिखे जाने तक एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर 4796.45 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 4939.90 इंट्राडे हाई तक पहुंच चुके थे।

बीएसई के डेटा के मुताबिक, एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 4939.90 रुपये और 52 वीक लो 3419.00 रुपये है। BSE 100 इंडेक्स में शामिल इस म्यूचुअल फंड कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 1,02,700.12 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा