1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में मामूली 21 अंकों की तेजी, निफ्टी 19,600 के पार

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में मामूली 21 अंकों की तेजी, निफ्टी 19,600 के पार

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 08, 2023 09:25 am IST,  Updated : Aug 08, 2023 10:38 am IST

बीएसई सेंसेक्स मामूली 47.73 अंकों की तेजी के साथ 66,001.21 अंक पर कारोबार कर रहा है। अच्छी बात यह है कि सेंसेक्स एक बार फिर 66 हजार के पार निकल गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 13.05 अंक की मजबूती के साथ 19,610.35 अंक पर पहुंच गया है।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स मामूली 47.73 अंकों की तेजी के साथ 66,001.21 अंक पर कारोबार कर रहा है। अच्छी बात यह है कि सेंसेक्स एक बार फिर 66 हजार के पार निकल गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 13.05 अंक की मजबूती के साथ 19,610.35 अंक पर पहुंच गया है। इस तरह निफ्टी भी 19,600 के पार पहुंच गया है। सेंसेक्स में शामिल शेयरों पर नजर डालें तो एनटीपीसी, एसबीआई, मारुति, टाटा मोटर्स, टाइटन आदि के शेयरों में तेजी है। वहीं, टेक महिंद्रा, रिलायंस, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और आईटीसी में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिकी बाजार में कल अच्छी तेजी रही। डाउ जोंस 400 अंक से अधिक उछलकर बंद हुआ। हालांकि, चीन का निर्यात गिरने से वहां के बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 

आरबीआई पॉलिसी से पहले बाजार सर्तक

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इस सप्ताह आने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले बाजार सर्तक है। वह वेट एंड वॉच्का के मोड में है। इसके अलावा विदेशी कोषों की बिकवाली जारी रहने से बाजार पर दबाव बना है। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,892.77 करोड़ रुपये की शेयर बेचे। इस हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है। 

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट 

सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हुई। दूसरी ओर टाइटन, एसबीआई, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक में बढ़त हुई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत चढ़कर 85.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा