1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में जोरदार कमबैक! सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 के पार बंद, IT और फार्मा ने संभाली बाजार की कमान

शेयर बाजार में जोरदार कमबैक! सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 के पार बंद, IT और फार्मा ने संभाली बाजार की कमान

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Aug 25, 2026 04:03 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 04:12 pm IST

उतार-चढ़ाव भरे दिन में भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की। 25 अगस्त को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 286.98 अंक चढ़कर 77,656.09 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 115.50 अंक की तेजी के साथ 24,334.55 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स-निफ्टी ने...- India TV Hindi
सेंसेक्स-निफ्टी ने किया शानदार कमबैक Image Source : ANI

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे एक्सपायरी सेशन के बीच शानदार वापसी की। दिनभर बाजार में हलचल देखने को मिली, लेकिन कारोबार के अंत में खरीदारी हावी रही। IT, फार्मा और PSU बैंकिंग शेयरों में मजबूती से बाजार को सहारा मिला और दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 286.98 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 77,656.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 115.50 अंक यानी 0.48 फीसदी चढ़कर 24,334.55 पर पहुंच गया। इस तरह निफ्टी ने एक बार फिर 24,300 का महत्वपूर्ण स्तर पार कर लिया। हालांकि, बाजार में पूरी तरह तेजी नहीं रही। कुल 1,993 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,153 शेयरों में गिरावट रही और 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

कौन से शेयर चढ़े और गिरे?

आज के कारोबार में अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार एक्शन देखा गया। अडानी एंटरप्राइज 3.72% की तेजी के साथ ₹3,110.00 पर बंद होकर निफ्टी का टॉप गेनर बना। इसके अलावा मैक्स हेल्थकेयर (2.57%), अपोलो हॉस्पिटल्स (2.15%), इंडिगो (2.01%) और अडानी पोर्ट्स (1.83%) के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और बजाज ऑटो भी बढ़त बनाने में सफल रहे। दूसरी तरफ, बिकवाली के दबाव के कारण एचडीएफसी लाइफ -1.13% और सिप्ला -1.11% गिरकर सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में शामिल रहे। इनके अलावा ओएनजीसी (-1.08%), कोल इंडिया (-0.71%) और हिंडाल्को (-0.70%) में भी लाल निशान में कारोबार हुआ।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप-5 गेनर्स बदलाव (%) टॉप-5 लूजर्स बदलाव (%)
अदानी एंटरप्राइजेज +3.72% HDFC लाइफ -1.13%
मैक्स हेल्थ +2.57% सिप्ला -1.11%
अपोलो हॉस्पिटल +2.15% ONGC -1.08%
इंडिगो +2.01% कोल इंडिया -0.71%
अडानी पोर्ट्स +1.83% हिंडालको -0.70%

सेक्टोरल इंडेक्स और ब्रॉडर मार्केट का मिजाज

सेक्टरवार प्रदर्शन की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी, मीडिया, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर एनर्जी, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा, जिससे बाजार की बढ़त थोड़ी सीमित हुई। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.5% बढ़कर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- विदेशी निवेशकों का भारत पर बढ़ा भरोसा! अगस्त में शेयर बाजार में आए 23544 करोड़ रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा