1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एयरटेल और TCS के निवेशकों ने जमकर कूटे पैसे, बाजार में बंपर तेजी के बावजूद रिलायंस ने किया निराश

एयरटेल और TCS के निवेशकों ने जमकर कूटे पैसे, बाजार में बंपर तेजी के बावजूद रिलायंस ने किया निराश

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Dec 03, 2023 02:11 pm IST,  Updated : Dec 03, 2023 02:11 pm IST

आईटीसी का मूल्यांकन 15,159.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,61,159.09 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का पूंजीकरण 14,480.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,48,446.82 करोड़ रुपये हो गया।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही। इसके चलते देश की शीर्ष-10 मूल्यवान कंपनियों में से नौ का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह घरेलू बाजार में तेजी के बीच 1,30,391.96 करोड़ रुपये बढ़ गया जिसमें भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में सर्वाधिक बढ़त रही। बीते सप्ताह बीएसई में तेजी का माहौल रहा और मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,511.15 अंक यानी 2.29 प्रतिशत उछल गया। हालांकि, इस सब के इतर रिलायंस के निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। दरअसल, इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर देश की अन्य नौ शीर्ष कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 574.95 करोड़ रुपये घटकर 16,19,332.44 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक और आईटीसी ने भी कमाई कराई 

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का मूल्यांकन 23,746.04 करोड़ रुपये बढ़कर 5,70,466.88 करोड़ रुपये हो गया। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 19,027.07 करोड़ रुपये बढ़कर 12,84,180.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन इस अवधि में 17,881.88 करोड़ रुपये बढ़कर 11,80,588.59 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का मूल्यांकन 15,159.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,61,159.09 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का पूंजीकरण 14,480.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,48,446.82 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 12,085.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,63,370.71 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का मूल्यांकन 11,348.53 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,258.98 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 10,307.92 करोड़ रुपये बढ़कर 5,10,353.93 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का मूल्यांकन 6,355.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,747.01 करोड़ रुपये हो गया। 

रिलायंस सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई 

इसके बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। शीर्ष-10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है और उसके बाद टीसीएस का नाम आता है। इनके बाद एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचयूएल, भारती एयरटेल, आईटीसी, एसबीआई और बजाज फाइनेंस मौजूद हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा