1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT और मीडिया शेयरों में बड़ी उछाल, हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट, जानिए कौन-से स्टॉक्स ने कराया फायदा

IT और मीडिया शेयरों में बड़ी उछाल, हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट, जानिए कौन-से स्टॉक्स ने कराया फायदा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 01, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 04:07 pm IST

Share Market News : निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें, तो सोमवार को सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा में 2.99 फीसदी, विप्रो में 2.34 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 2.17 फीसदी और ग्रेसिम में 2.06 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.56 फीसदी या 443 अंक की बढ़त के साथ 79,476 पर बंद हुआ। यह आज अधिकतम 79,561 तक गया था। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.47 फीसदी या 112 अंक की बढ़त लेकर 24,123 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर थे।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें, तो सोमवार को सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा में 2.99 फीसदी, विप्रो में 2.34 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 2.17 फीसदी, ग्रेसिम में 2.06 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.99 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी में 2.10 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल में 0.82 फीसदी, एसबीआई में 0.75 फीसदी, आयशर मोटर्स में 0.75 फीसदी और डॉ रेड्डी में 0.71 फीसदी दर्ज हुई।

मीडिया और आईटी शेयर उछले

सोमवार को सबसे अधिक तेजी मीडिया और आईटी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी मीडिया में सबसे अधिक 2.42 फीसदी और निफ्टी आईटी में 1.97 फीसदी बढ़त दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.44 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.49 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.90 फीसदी, एफएमसीजी में 0.70 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.70 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.14 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.52 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.15 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.80 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.38 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल कैप हेल्थकेयर में 0.83 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.76 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 0.33 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा