1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सरकारी बैंकों के शेयर टूटे, जानिए कहां दिखी तेजी

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सरकारी बैंकों के शेयर टूटे, जानिए कहां दिखी तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 08, 2024 03:55 pm IST,  Updated : Jul 08, 2024 03:55 pm IST

सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.63 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.06 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.88 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.06 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.05 फीसदी या 36.22 अंक की बेहद मामूली गिरावट के साथ 79,960 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.01 फीसदी या 3.30 अंक की गिरावट के साथ 24,320 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 27 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सोमवार को सबसे अधिक तेजी ओएनजीसी में 4.15 फीसदी, आईटीसी में 2.34 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 2.25 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.33 फीसदी और विप्रो में 1.33 फीसदी दर्द हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टाइटन में 3.33 फीसदी, डिविस लैब में 2.23 फीसदी, बीपीसीएल में 2.49 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.95 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 1.56 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.63 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.06 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.88 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.06 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.60 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.28 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.35 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.43 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.25 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.63 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.93 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.37 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.05 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.54 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.45 फीसदी गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा