1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सरकारी बैंकों के शेयर लुढ़के, IT शेयरों में तेजी

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सरकारी बैंकों के शेयर लुढ़के, IT शेयरों में तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 02, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 03:49 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंज्यूमर में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट श्रीराम फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस में दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.04 फीसदी या 34.74 अंक गिरकर 79,441 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी आज मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 0.06 फीसदी या 15.50 अंक की गिरावट के साथ 24,126 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 30 शेयर लाल निशान पर थे।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंज्यूमर में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट श्रीराम फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस में दर्ज हुई।

आईटी और मीडिया शेयर उछले

मंगलवार को आईटी और मीडिया शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक उछाल निफ्टी आईटी में 1.17 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 1.05 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.26 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.83 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 0.14 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.81 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.85 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.38 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.32 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.88 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.48 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.85 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.76 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.77 फीसदी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा