1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते रिलायंस और TCS को हुआ सबसे अधिक नुकसान, SBI और HDFC Bank के निवेशकों ने की कमाई, देखिए आंकड़े

बीते हफ्ते रिलायंस और TCS को हुआ सबसे अधिक नुकसान, SBI और HDFC Bank के निवेशकों ने की कमाई, देखिए आंकड़े

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 02, 2024 04:10 pm IST,  Updated : Jun 02, 2024 04:11 pm IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 67,792.23 करोड़ रुपये घटकर 19,34,717.12 करोड़ रुपये रह गया। जबकि टीसीएस का एमकैप 65,577.84 करोड़ रुपये घटकर 13,27,657.21 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस मार्केट कैप- India TV Hindi
रिलायंस मार्केट कैप Image Source : REUTERS

सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ के बाजार पूंजीकरण (m-Cap) में पिछले सप्ताह 2,08,207.93 करोड़ रुपये की गिरावट हुई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इन्फोसिस को हुआ। इसके अलावा आईटीसी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण भी घटा। वहीं, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) लाभ में रहीं। पिछले सप्ताह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,449 अंक या 1.92 प्रतिशत टूटा था। शुक्रवार को यह 75.71 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 73,961.31 अंक पर बंद हुआ। इससे पांच दिन से जारी गिरावट का सिलसिला टूटा।

रिलायंस का एमकैप 67,792.23 करोड़ घटा

सूचकांक की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 67,792.23 करोड़ रुपये घटकर 19,34,717.12 करोड़ रुपये रह गया। जबकि टीसीएस का एमकैप 65,577.84 करोड़ रुपये घटकर 13,27,657.21 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का मूल्यांकन 24,338.1 करोड़ रुपये घटकर 5,83,860.28 करोड़ रुपये और आईटीसी का एमकैप 12,422.29 करोड़ रुपये घटकर 5,32,036.41 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी का एमकैप 10,815.74 करोड़ रुपये घटकर 6,40,532.52 करोड़ रुपये रह गया। जबकि एचयूएल का मूल्यांकन 9,680.31 करोड़ रुपये घटकर 5,47,149.32 करोड़ रुपये रह गया।

एयरटेल का एमकैप 9,503.31 करोड़ घटा

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,503.31 करोड़ रुपए घटकर 7,78,335.40 करोड़ रुपए तथा आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,078.11 करोड़ रुपए घटकर 7,87,229.71 करोड़ रुपए रह गया। हालांकि, एचडीएफसी बैंक का एमकैप 10,954.49 करोड़ रुपये बढ़कर 11,64,083.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 1,338.7 करोड़ रुपये बढ़कर 7,40,832.04 करोड़ रुपये हो गया।

ये रहीं टॉप-10 कंपनियां

टॉप-10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी रही, जिसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, एलआईसी, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा