1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Muhurat Trading 2024: बड़े उछाल के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स ने 634 और निफ्टी ने 97 अंकों की लगाई छलांग

Muhurat Trading 2024: बड़े उछाल के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स ने 634 और निफ्टी ने 97 अंकों की लगाई छलांग

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 01, 2024 06:06 pm IST,  Updated : Nov 01, 2024 06:17 pm IST

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 1 नवंबर को दीपावली की छुट्टी है और शाम 6 बजे से 7 बजे तक चलने वाला 1 घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन शुरू हो चुका है। मुहूर्त ट्रेडिंग पर पुराने पैटर्न को फॉलो करते हुए बाजार आज एक बार फिर बड़ी छलांग लगाते हुए खुला।

मुहूर्त ट्रेडिंग पर हरे निशान में खुला बाजार- India TV Hindi
मुहूर्त ट्रेडिंग पर हरे निशान में खुला बाजार Image Source : REUTERS

Muhurat Trading 2024: देश-दुनिया में 31 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपावली के दिन शेयर बाजार खुले रहे और बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 1 नवंबर को दीपावली की छुट्टी है और शाम 6 बजे से 7 बजे तक चलने वाला 1 घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन शुरू हो चुका है। मुहूर्त ट्रेडिंग पर पुराने पैटर्न को फॉलो करते हुए बाजार आज एक बार फिर बड़ी छलांग लगाते हुए खुला। आज बीएसई सेंसेक्स 634.69 अंकों की बढ़त के साथ 80,023.75 अंकों पर और निफ्टी 97.40 अंकों की बढ़त के साथ 24,302.75 अंकों पर खुला।

सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले

आज मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू होने पर सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बढ़त के साथ खुले जबकि 2 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 45 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

कारोबार शुरू होने पर सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ खुला। टाटा मोटर्स के शेयर 1.36 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.29 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.25 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.03 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.03 प्रतिशत, टाइटन 1.01 प्रतिशत, एनटीपीसी के शेयर 1.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

इन कंपनियों के शेयर भी फायदे के साथ खुले

इनके अलावा मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, अडाणी पोर्ट्स, टीसीएस, जेएसडब्लू स्टील, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले।

वहीं दूसरी ओर, सनफार्मा के शेयर 0.37 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ नुकसान में खुलने वाले शेयर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा