1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस, HUL और टीसीएस के निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा, एचडीएफसी बैंक ने दिया झटका

रिलायंस, HUL और टीसीएस के निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा, एचडीएफसी बैंक ने दिया झटका

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 04, 2022 12:16 pm IST,  Updated : Dec 04, 2022 12:16 pm IST

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 574.86 अंक के लाभ में रहा। बुधवार को सेंसेक्स पहली बार 63,000 अंक के स्तर के पार बंद हुआ था।

सेंसेक्स - India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,15,837 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 की सूची में सिर्फ एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 71,462.28 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,41,994.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 18,491.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,488.60 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 18,441.62 करोड़ रुपये बढ़कर 12,58,439.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यानी, पिछले हफ्ते रिलायंस, HUL और टीसीएस के निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ। वहीं, एचडीएफसी बैंक के निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। 

शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही थी 

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 574.86 अंक या 0.92 प्रतिशत के लाभ में रहा। बुधवार को सेंसेक्स पहली बार 63,000 अंक के स्तर के पार बंद हुआ था। बाजार में खरीदारी लौटने से इन्फोसिस का मूल्यांकन 3,303.5 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,89,515.09 करोड़ रुपये रहा। अडाणी एंटरप्राइजेज की बाजार हैसियत भी 2,063.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,045.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 1,140.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,72,234.92 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 845.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,49,207.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

एसबीआई के मार्केट कैप में इजाफा

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत भी 89.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,214.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,417.55 करोड़ रुपये घटकर 8,96,106.38 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी के मूल्यांकन में 2,282.41 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,85,626.22 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा