1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस पावर में आज फिर 8% का ताबड़तोड़ उछाल, 1 महीने में 54% चढ़ चुका है स्टॉक का भाव

रिलायंस पावर में आज फिर 8% का ताबड़तोड़ उछाल, 1 महीने में 54% चढ़ चुका है स्टॉक का भाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 02, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 02:50 pm IST

पिछले हफ्ते शुक्रवार को रिलायंस पावर के शेयरों में करीब 16 प्रतिशत की छप्परफाड़ तेजी देखी गई थी, जिसके बाद ये शेयर अपना नया 52 वीक हाई टच करते हुए 60.5 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

Reliance Power, Reliance Power share price, Reliance Power share, Reliance Power stock price, anil a- India TV Hindi
रिलायंस पावर के शेयरों में इस तूफानी तेजी के पीछे क्या कारण है Image Source : PTI

अनिल अंबानी की पावर कंपनी- रिलायंस पावर के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी का सिलसिला जारी है। सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद रिलायंस पावर के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। आज दोपहर 02.25 बजे कंपनी के शेयर बीएसई पर 3.70 रुपये (6.36%) की तेजी के साथ 61.86 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 8 प्रतिशत की बंपर बढ़त के साथ 62.80 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए, जो इसका नया 52 वीक हाई बन गया। सोमवार को रिलायंस पावर के शेयरों ने 58.51 रुपये का इंट्राडे लो टच किया।

पिछले 1 महीने में कितना चढ़ा है शेयर का भाव

पिछले हफ्ते शुक्रवार को रिलायंस पावर के शेयरों में करीब 16 प्रतिशत की छप्परफाड़ तेजी देखी गई थी, जिसके बाद ये शेयर अपना नया 52 वीक हाई टच करते हुए 60.5 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। बताते चलें कि इसका 52 वीक लो 23.26 रुपये है। बीएसई के डेटा के मुताबिक रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले 1 हफ्ते में 22.17 प्रतिशत, 2 हफ्तों में 35.65 प्रतिशत और पिछले 1 महीने में 54.23 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया जा चुका है। पिछले 5 साल की बात करें तो इसमें 2821.70 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

रिलायंस पावर के शेयरों में इस तूफानी तेजी के पीछे क्या कारण है

रिलायंस पावर के शेयरों में जारी इस तूफानी बढ़त के पीछे कंपनी की एक घोषणा है। दरअसल, अनिल अंबानी की कंपनी ने 28 मई को घोषणा की थी कि उनकी सब्सिडरी कंपनी Reliance NU Energies को पब्लिक सेक्टर की नवरत्न कंपनी SJVN से 350 मेगावाट इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (आईएसटीएस) से जुड़े सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट और 175 मेगावाट/700 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) प्राप्त हुआ है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा