1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, इन शेयरों में आया सबसे अधिक उछाल

रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, इन शेयरों में आया सबसे अधिक उछाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 18, 2024 04:03 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 04:03 pm IST

मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में देखने को मिली। इसमें आज 1.88 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.59 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : REUTERS

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.40 फीसदी या 308 अंक की बढ़त लेकर 77,301 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.39 फीसदी या 92.30 अंक की बढ़त के साथ 23,557 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में रही तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे अधिक तेजी श्रीराम फाइनेंस में 3.22 फीसदी, पावरग्रिड में 3.13 फीसदी, विप्रो में 2.94 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.82 फीसदी और टाइटन में 1.58 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट मारुति में 2.14 फीसदी, डा रेड्डी में 1.60 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.09 फीसदी, टाटा स्टील में 1.04 फीसदी और हिंडाल्को में 0.82 फीसदी दर्ज हुई।

रियल एस्टेट के शेयरों में उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में देखने को मिली। इसमें आज 1.88 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.59 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.10 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.25 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.77 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.88 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर, निफ्टी ऑटो में 0.03 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.10 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.64 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.22 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.35 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.50 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.05 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.72 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा