1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स में शामिल रिलायंस, TCS और इन्फोसिस को लगा झटका, जानें ऐसा क्या हुआ

सेंसेक्स में शामिल रिलायंस, TCS और इन्फोसिस को लगा झटका, जानें ऐसा क्या हुआ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 10, 2022 01:56 pm IST,  Updated : Apr 10, 2022 01:56 pm IST

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 40,640.76 करोड़ रुपये घटकर 13,49,037.36 करोड़ रुपये रह गया।

sensex- India TV Hindi
sensex Image Source : FILE

Highlights

  • टीसीएस का बाजार पूंजीकरण घटकर 13,49,037.36 करोड़ रुपये रह गया
  • बजाज फाइनेंस की पूंजीकरण गिरावट के साथ 4,45,810.84 करोड़ रुपये रह गई
  • शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,05,848.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन घट गया, वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 51,628.12 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। 

टीसीएस को इनते हजार करोड़ का नुकसान 

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 40,640.76 करोड़ रुपये घटकर 13,49,037.36 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 36,703.8 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,63,565.13 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 25,503.68 करोड़ रुपये के नुकसान से 17,70,205.42 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस की 2,999.9 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,45,810.84 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 24,048.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,12,857.03 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 12,403.56 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,24,180.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 7,050.44 करोड़ रुपये बढ़कर 4,60,599.20 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 4,880.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,40,204.91 करोड़ रुपये रही। 

भारतीय एयरटेल की पूंजीकरण में उछाल 

इसी तरह भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 1,949.67 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,18,574.86 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 1,296.32 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,45,659.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170.49 अंक या 0.28 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 113.90 अंक या 0.64 प्रतिशत के नुकसान में रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा