1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स ने बनाया नया ऑल टाइम हाई, ऑटो शेयरों में बड़ी तेजी, जानिए बाजार का हाल

सेंसेक्स ने बनाया नया ऑल टाइम हाई, ऑटो शेयरों में बड़ी तेजी, जानिए बाजार का हाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 09, 2024 03:47 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 03:48 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी मारुति में 6.52 फीसदी, डिविस लैब में 2.37 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.23 फीसदी, टाइटन में 1.89 फीसदी और हिंडाल्को में 1.86 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.49 फीसदी या 391.26 अंक की बढ़त के साथ 80,351.64 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.46 फीसदी या 112 अंक की बढ़त के साथ 24,433.20 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी मारुति में 6.52 फीसदी, डिविस लैब में 2.37 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.23 फीसदी, टाइटन में 1.89 फीसदी और हिंडाल्को में 1.86 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इससे इतर रिलायंस में 0.80 फीसदी, टाटा कंज्यूमर में 0.76 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 0.61 फीसदी, ओएनजीसी में 0.60 फीसदी और कोटक बैंक में 0.44 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

ऑटो स्टॉक्स में तेज उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 2.15 फीसदी दर्ज की गई है। इसके बाद निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.84 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.73 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.12 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.01 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.56 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.23 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.08 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.31 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.94 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.27 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.23 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी आईटी में 0.19 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.19 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा