1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों ने निवेशकों को कराया नुकसान, ITC का स्टॉक गिरावट के माहौल में उछला

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों ने निवेशकों को कराया नुकसान, ITC का स्टॉक गिरावट के माहौल में उछला

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jan 29, 2023 04:47 pm IST,  Updated : Jan 29, 2023 04:47 pm IST

एसबीआई की बाजार हैसियत 46,318.73 करोड़ रुपये घटकर 4,82,107.53 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 36,836.03 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,70,509.34 करोड़ रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स - India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,16,092.54 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,290.87 अंक या 2.12 प्रतिशत नीचे आया। इनके अलावा एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। 

इन तीन कंपनियों के निवेशकों को फायदा 

वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 71,003.2 करोड़ रुपये घटकर 15,81,601.11 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को ही हुआ। एसबीआई की बाजार हैसियत 46,318.73 करोड़ रुपये घटकर 4,82,107.53 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 36,836.03 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,70,509.34 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 24,899.93 करोड़ रुपये घटकर 9,01,287.61 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 23,747.55 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,31,583.22 करोड़ रुपये रह गया।

इन्फोसिस और टीसीएस में भी घाटा 

एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में 10,257.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,85,809.79 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 3,029.82 करोड़ रुपये घटकर 6,38,891.87 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 17,837.88 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,882.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 14,931.65 करोड़ रुपये बढ़कर 6,13,689.74 करोड़ रुपये हो गई। आईटीसी का मूल्यांकन 13,591.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,29,031.46 करोड़ रुपये रहा। 

रिलायंस पहले स्थान पर कायम 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और आईटीसी का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा