1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए कौन-से शेयर उछले और कहां दिखी मंदी

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए कौन-से शेयर उछले और कहां दिखी मंदी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 24, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 03:57 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी एचडीएफसी लाइफ में 4.36 फीसदी, टेक महिंद्रा में 3.12 फीसदी, बीपीसीएल में 2.91 फीसदी, एनटीपीसी में 2.67 फीसदी और टाटा मोटर्स में 2.46 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट में...- India TV Hindi
शेयर मार्केट में गिरावट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.35 फीसदी या 280 अंक की बढ़त लेकर 80,148 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.27 फीसदी या 65 अंक गिरकर 24,413 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 30 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी एचडीएफसी लाइफ में 4.36 फीसदी, टेक महिंद्रा में 3.12 फीसदी, बीपीसीएल में 2.91 फीसदी,  एनटीपीसी में 2.67 फीसदी और टाटा मोटर्स में 2.46 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट बजाज फिनसर्व में 2.09 फीसदी, टाटा कंज्यूमर में 1.90 फीसदी, ब्रिटानिया में 1.88 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.82 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.67 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 2.47 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.69 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.08 फीसदी,  निफ्टी आईटी में 0.18 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.04 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.74 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.78 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.59 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.76 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.35 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.53 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.60 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.05 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.89 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा