1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 3 दिन की राहत के बाद फिर गहरा जख्म, सेंसेक्स 423 और निफ्टी 109 अंक गिरा

3 दिन की राहत के बाद फिर गहरा जख्म, सेंसेक्स 423 और निफ्टी 109 अंक गिरा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 17, 2025 03:41 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 05:37 pm IST

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 423.49 अंकों (0.55%) की गिरावट के साथ 76,619.33 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 108.61 अंकों (0.47%) की गिरावट के साथ 23,203.20 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को भारतीय बाजार ठीकठाक बढ़त के साथ बंद हुए थे।

nse, bse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को हरे निशान में बंद हुआ था बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 17th January, 2025: 3 दिनों तक राहत की सांस लेने के बाद आज एक बार फिर शेयर बाजार निवेशकों को तगड़ा झटका लगा। हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 423.49 अंकों (0.55%) की गिरावट के साथ 76,619.33 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 108.61 अंकों (0.47%) की गिरावट के साथ 23,203.20 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को भारतीय बाजार ठीकठाक बढ़त के साथ बंद हुए थे। कल, सेंसेक्स 318.74 अंकों की बढ़त के साथ 77,042.82 अंकों पर और निफ्टी 98.60 अंकों की तेजी के साथ 23,311.80 अंकों पर बंद हुआ था।

जोमैटो के शेयरों में 2.50 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

आज सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हए जबकि 15 ही कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 21 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में जोमैटो के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.79 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। जबकि, इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 5.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

हरे निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.57 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 2.26 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.96 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.95 प्रतिशत, आईटीसी 1.70 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.65 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.60 प्रतिशत, सनफार्मा 1.28 प्रतिशत, टाइटन 1.23 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.08 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.65 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.36 प्रतिशत, एनटीपीसी  0.25 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद होने वाले शेयर

एक्सिस बैंक के शेयर आज 4.71 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 2.58 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.11 फीसदी, टीसीएस 1.96 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.91 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.81 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.11 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.97 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.81 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.53 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.41 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.30 फीसदी, भारती एयरटेल 0.25 फीसदी और एचसीएल टेक के शेयर 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा