1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 139 और निफ्टी 41 अंक लुढ़का, इन शेयरों में बड़ा नुकसान

बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 139 और निफ्टी 41 अंक लुढ़का, इन शेयरों में बड़ा नुकसान

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 18, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 03:53 pm IST

मंगलवार को भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। कल, सेंसेक्स 212.85 अंकों (0.26%) की गिरावट के साथ 81,583.30 अंकों पर और निफ्टी 93.10 अंकों (0.37%) के नुकसान के साथ 24,853.40 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, indusind bank, titan, mahindra and ma- India TV Hindi
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 18 June, 2025: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 138.64 अंकों (0.17%) की गिरावट के साथ 81,444.66 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 41.35 अंकों (0.17%) के नुकसान के साथ 24,812.05 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। कल, सेंसेक्स 212.85 अंकों (0.26%) की गिरावट के साथ 81,583.30 अंकों पर और निफ्टी 93.10 अंकों (0.37%) के नुकसान के साथ 24,853.40 अंकों पर बंद हुआ था।

लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 4.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स के ये शेयर

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाइटन के शेयर 1.99 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.24 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.12 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.63 प्रतिशत, एटरनल 0.47 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.47 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.35 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.29 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

अडाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर समेत इन शेयरों में गिरावट

वहीं दूसरी ओर, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1.55 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.35 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.25 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.16 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.85 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.77 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.73 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.64 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.64 प्रतिशत, इंफोसिस 0.45 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.44 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.36 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.33 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.33 प्रतिशत, आईटीसी 0.32 प्रतिशत, सनफार्मा 0.17 प्रतिशत, रिलायंस 0.10 प्रतिशत, एसबीआई 0.06 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा