1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, सेंसेक्स 1046 और निफ्टी में 319 अंकों की उछाल, ये स्टॉक्स चमके

शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, सेंसेक्स 1046 और निफ्टी में 319 अंकों की उछाल, ये स्टॉक्स चमके

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 20, 2025 03:37 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 03:45 pm IST

इस हफ्ते मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को लगातार 3 दिनों तक बाजार लाल निशान में बंद हुआ था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, bharti airtel, nestle india, mahindra- India TV Hindi
शुक्रवार को शेयर बाजार में दिखी जोरदार तेजी Image Source : FREEPIK

Share Market Closing 20 June, 2025: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज थम गया। हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार ने बड़ी उछाल के साथ कारोबार बंद किया। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1046.30 अंकों (1.29%) की बढ़त के साथ 82,408.17 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 319.15 अंकों (1.29%) की तेजी के साथ 25,112.40 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि इस हफ्ते मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को लगातार 3 दिनों तक बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 82.79 अंकों (0.10%) की गिरावट के साथ 81,361.87 अंकों पर और निफ्टी 18.80 अंकों (0.08%) के नुकसान के साथ 24,793.25 अंकों पर बंद हुआ था।

भारती एयरटेल के शेयरों में जोरदार तेजी

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी 3 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 6 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 3.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि एक्सिस बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के किन शेयरों का कैसा रहा हाल

इनके अलावा, आज नेस्ले इंडिया के शेयर 2.98%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.86%, पावरग्रिड 2.18%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.08%, एचडीएफसी बैंक 1.54%, एनटीपीसी 1.43%, एसबीआई 1.40%, एचसीएल टेक 1.37%, एटरनल 1.36%, सनफार्मा 1.24%, अडाणी पोर्ट्स 1.08%, आईसीआईसीआई बैंक 1.02%, एलएंडटी 1.00%, इंडसइंड बैंक 0.93%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.83%, टेक महिंद्रा 0.78%, एशियन पेंट्स 0.65%, बजाज फिनसर्व 0.60%, बजाज फाइनेंस 0.59%, टाटा स्टील 0.43%, टाटा मोटर्स 0.42%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.41%, आईटीसी 0.35%, टीसीएस 0.28%, इंफोसिस 0.07% और टाइटन के शेयर 0.02% की बढ़त लेकर बंद हुए। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.07 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा