1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 993 और निफ्टी 315 अंकों की उछाल के साथ बंद

शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 993 और निफ्टी 315 अंकों की उछाल के साथ बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 25, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 03:44 pm IST

आज की इस तेजी में बाजार में लिस्ट ज्यादातर कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुआ था।

लगातार दूसरे दिन बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार- India TV Hindi
लगातार दूसरे दिन बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : REUTERS

Share Market Closing 25th November, 2024: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति की प्रचंड जीत ने इस रिकवरी को नई ऊंचाई दी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 992.74 अंकों की तेजी के साथ 80,109.85 अंकों पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 314.65 अंकों की बढ़त के साथ 24,221.90 अंकों पर बंद हुआ। आज की इस तेजी में बाजार में लिस्ट ज्यादातर कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1961.32 अंकों की बढ़त के साथ 79,117.11 अंकों पर बंद हुआ और निफ्टी 50 भी 557.35 अंकों की तेजी के साथ 23,907.25 अंकों पर बंद हुआ था। 

लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में जोरदार तेजी

सोमवार को बीएसई की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 43 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए तो 7 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के लिए आज लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे ज्यादा 4.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए और जेएसडब्लू स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 2.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में भी दिखी शानदार बढ़त

भारतीय स्टेट बैंक के शेयर आज 3.55 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.33 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.99 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.93 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.89 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.88 प्रतिशत, टीसीएस 1.70 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.66 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.34 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.27 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.01 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.83 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

नुकसान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

इनके अलावा टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयर भी तेजी के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, टेक महिंद्रा के शेयर 0.84 प्रतिशत, इंफोसिस 0.40 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.32 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.28 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.12 प्रतिशत कि गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा