1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 632 और निफ्टी 206 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार तेजी

सेंसेक्स 632 और निफ्टी 206 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 29, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Jan 29, 2025 03:50 pm IST

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 631.55 अंकों (0.83%) की बढ़त के साथ 76,532.96 अंकों पर बंद हुआ। उधर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 205.85 अंकों (0.9%) की तेजी के साथ 23,163.10 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, zomato- India TV Hindi
मंगलवार को भी बाजार में रिकवरी देखने को मिली थी Image Source : FREEPIK

Share Market Closing 29th January, 2025: मंगलवार के बाद आज एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 631.55 अंकों (0.83%) की बढ़त के साथ 76,532.96 अंकों पर बंद हुआ। उधर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 205.85 अंकों (0.9%) की तेजी के साथ 23,163.10 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को सेंसेक्स 535.24 अंकों की बढ़त के साथ 75,901.41 अंकों पर और निफ्टी 128.10 अंकों की तेजी के साथ 22,957.25 अंकों पर बंद हुआ था। आज आईटी स्टॉक्स में अच्छी रौनक देखने को मिली।

आईटीसी होटल्स के शेयरों में भयानक गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए जबकि बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 9 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जोमैटो के शेयर सबसे ज्यादा 6.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि बाजार में आज ही लिस्ट हुए आईटीसी होटल्स के शेयर सबसे ज्यादा 5.00 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

तेजी के साथ हरे निशान में बंद होने वाले शेयर

सेंसेक्स में शामिल बाकी कंपनियों में आज टाटा मोटर्स के शेयर 3.29 प्रतिशत, इंफोसिस 2.73 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.38 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.31 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.02 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.97 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.88 प्रतिशत, सनफार्मा 1.81 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.66 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.63 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.55 प्रतिशत, टीसीएस 1.52 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.46 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.40 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.22 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.11 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.00 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.84 प्रतिशत, टाइटन 0.82 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.29 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.29 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुए।

आज इन शेयरों में दर्ज की गई गिरावट

मारुति सुजुकी के शेयर आज 1.18 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.87 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.85 प्रतिशत, आईटीसी 0.55 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.08 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा