1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में गिरावट, इन शेयरों में बड़ा नुकसान, ये स्टॉक्स उछाल के साथ बंद

शेयर बाजार में गिरावट, इन शेयरों में बड़ा नुकसान, ये स्टॉक्स उछाल के साथ बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 09, 2025 03:37 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 03:47 pm IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 46.40 अंकों (0.18%) के नुकसान के साथ 25,476.10 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, bajaj finance, hindustan unilever, ul- India TV Hindi
बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 9 July, 2025: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को एक बार फिर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार बंद किया। आज बीएसई का सेंसेक्स 176.43 अंकों (0.21%) की गिरावट के साथ 83,536.08 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 46.40 अंकों (0.18%) के नुकसान के साथ 25,476.10 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप के हालिया रुख से आज बाजार ने लाल निशान में ही कारोबार की शुरुआत की थी। मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

एचसीएल टेक के शेयरों में बड़ा नुकसान

हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 13 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 29 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 1.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि एचसीएल टेक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

हरे निशान में बंद हुए हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत ये शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.26 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.90 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.62 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.57 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.49 प्रतिशत, आईटीसी 0.48 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.45 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.36 प्रतिशत, एटरनल 0.36 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.28 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.25 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

टाटा स्टील, टेक महिंद्रा सहित इन शेयरों में नुकसान

इनके अलावा, आज टाटा स्टील के शेयरों में 1.76 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.39 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.28 प्रतिशत, बीईएल 1.01 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.77 प्रतिशत, एलएंडटी 0.66 प्रतिशत, टीसीएस 0.65 प्रतिशत, ट्रेंट 0.61 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.51 प्रतिशत, सनफार्मा 0.50 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.32 प्रतिशत, इंफोसिस 0.32 प्रतिशत, टाइटन 0.27 प्रतिशत, एसबीआई 0.24 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.09 प्रतिशत और टाटा मोटर्स के शेयरों में 0.06 प्रतिशत की गिरावट दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा