1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज फिर लाल निशान में खुला स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स में 173 और निफ्टी में 48 अंकों की गिरावट

आज फिर लाल निशान में खुला स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स में 173 और निफ्टी में 48 अंकों की गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 16, 2024 09:25 am IST,  Updated : Oct 16, 2024 09:32 am IST

बुधवार को कारोबार शुरू होने पर सुबह 9.18 बजे सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की सभी 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे बाजार- India TV Hindi
मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 16th October, 2024: लगातार दो दिन हरे निशान में खुलने के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। हफ्ते के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 173.52 अंकों की गिरावट के साथ 81,646.60 अंकों पर खुला जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 48.80 अंकों की गिरावट के साथ 25,008.55 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार, 15 अक्टूबर को घरेलू शेयर मार्केट बढ़त के साथ हरे निशान में खुला था और लेकिन गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में

बुधवार को कारोबार शुरू होने पर सुबह 9.18 बजे सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की सभी 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे।

पावरग्रिड के शेयर में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

सुबह 9.18 बजे तक सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा भारती एयरटेल, एनटीपीसी, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्लू स्टील, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। इसके साथ ही टीसीएस, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा