1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने हरे निशान में की फ्लैट शुरुआत, इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार ने हरे निशान में की फ्लैट शुरुआत, इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 18, 2025 09:23 am IST,  Updated : Feb 18, 2025 09:32 am IST

बीएसई सेंसेक्स 76.85 अंकों की बढ़त लेकर 76,073.71 अंकों पर खुला। इसके अलावा, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 4.15 अंकों की बढ़त के साथ 22,963.65 अंकों पर खुला। जबकि सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार अंत में हरे निशान में बंद हुआ था।

bse, nse, share market, stock market, nifty, nifty 50, sensex- India TV Hindi
सोमवार को मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ था शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 18th February, 2025: हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में फ्लैट शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 76.85 अंकों की बढ़त लेकर 76,073.71 अंकों पर खुला। इसके अलावा, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 4.15 अंकों की बढ़त के साथ 22,963.65 अंकों पर खुला। जबकि सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार अंत में हरे निशान में बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 57.65 अंकों की बढ़त लेकर 75,996.86 अंकों पर और निफ्टी 50 भी 30.25 अंक बढ़कर 22,959.50 के लेवल पर बंद हुआ था। बताते चलें कि भारतीय शेयर बाजार में पिछले साल सितंबर के आखिर में शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है।

इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 24 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 25 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले थे और मारुति सुजुकी के शेयर सबसे ज्यादा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

बाकी शेयरों की कैसी रही शुरुआत

इनके अलावा, आज भारती एयरटेल के शेयर 0.89 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.70 प्रतिशत, जोमैटो 0.62 प्रतिशत, आईटीसी 0.60 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.43 प्रतिशत, टाइटन 0.32 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.32 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.26 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.26 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.16 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.12 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। वहीं दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.37 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.18 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.13 प्रतिशत, इंफोसिस 0.11 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा