1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बड़ी बढ़त के साथ खुला स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स में 545 और निफ्टी में 102 अंकों का उछाल

बड़ी बढ़त के साथ खुला स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स में 545 और निफ्टी में 102 अंकों का उछाल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 21, 2024 09:28 am IST,  Updated : Oct 21, 2024 09:39 am IST

सोमवार को सुबह 09.18 बजे सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ और 19 कंपनियों के शेयर घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।

बड़ी बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार- India TV Hindi
बड़ी बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 21st October, 2024: भारतीय शेयर बाजार आज अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। हफ्ते के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 545.27 अंकों की बढ़त के साथ 81,770.02 अंकों पर खुला तो वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 50 भी 102.15 अंकों की तेजी के साथ 24,956.15 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार लाल निशान में खुले थे लेकिन बाद में खरीदारी बढ़ने के बाद मार्केट हरे निशान में बंद हुआ था। 

टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

सोमवार को सुबह 09.18 बजे सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ और 19 कंपनियों के शेयर घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे। इस समय तक सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 3.26 प्रतिशत की तेजी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

हरे निशान में कारोबार कर रहे इन कंपनियों के शेयर

शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.88 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.15 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.80 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.79 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.78 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.77 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.67 प्रतिशत, टाइटन 0.61 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.61 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.58 प्रतिशत, जेएसडब्लू 0.56 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 0.54 प्रतिशत की बढ़ते के साथ कारोबार कर रहे थे। इनके अलावा, लार्सन एंड टुब्रो, सनफार्मा, इंफोसिस, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस के शेयर भी हरे निशान में थे।

इन कंपनियों के शेयर नुकसान में

वहीं दूसरी तरफ, भारती एयरटेल के शेयर 0.91 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.31 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.22 प्रतिशत, आईटीसी 0.13 प्रतिशत, हिंदु्स्तान यूनिलीवर 0.09 प्रतिशत, टीसीएस 0.08 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.02 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा