1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 और निफ्टी 27 अंक उछला

मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 और निफ्टी 27 अंक उछला

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 02, 2025 09:23 am IST,  Updated : Apr 02, 2025 09:31 am IST

1 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार भारी-भरकम गिरावट के साथ बंद हुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स 1390.41 अंक टूटकर 76,024.51 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 353.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,165.70 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, tech mahindra, infosys, zomato, hdfc - India TV Hindi
बुधवार को हरे निशान में खुला बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 2nd April, 2025: मंगलवार की भयावह गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 121.77 अंकों की बढ़त के साथ 76,146.28 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 26.90 अंकों की बढ़त के साथ 23,192.60 अंकों पर खुला। बताते चलें कि 1 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार भारी-भरकम गिरावट के साथ बंद हुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स 1390.41 अंक टूटकर 76,024.51 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 353.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,165.70 अंकों पर बंद हुआ था।

टेक महिंद्रा के शेयर में अच्छी बढ़त

आज सुबह सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आए। वहीं दूसरी ओर, सुबह 9.25 बजे निफ्टी 50 की 50 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिए तो 32 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे। बुधवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले और नेस्ले इंडिया के शेयरों ने सबसे ज्यादा 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

बाकी कंपनी के शेयरों की कैसी रही शुरुआत

इनके अलावा, आज इंफोसिस के शेयर 1.12 प्रतिशत, जोमैटो 1.01 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.55 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.54 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.45 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.37 प्रतिशत, आईटीसी 0.22 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.19 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.16 प्रतिशत, टाइटन 0.15 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.13 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.07 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.07 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, पावरग्रिड के शेयर आज 1.16 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.84 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.66 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.61 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा