1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने लाल निशान में की फ्लैट शुरुआत, इन शेयरों में बड़ा उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार ने लाल निशान में की फ्लैट शुरुआत, इन शेयरों में बड़ा उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 06, 2025 09:18 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 09:31 am IST

आज शेयर बाजार की चाल RBI की MPC की मीटिंग में हुए फैसलों की घोषणाओं से तय होगी। 4 जून को शुरू हुई मीटिंग का आज आखिरी दिन है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा माटिंग में लिए गए फैसलों की घोषणा करेंगे।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, bajaj finserv, tata steel, titan, asi- India TV Hindi
शेयर बाजार ने शुक्रवार को की सुस्त शुरुआत Image Source : PTI

Share Market Opening 6 June, 2025: हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में फ्लैट शुरुआत की। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 7.8 अंकों की गिरावट के साथ 81,434.24 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 ने 2.2 अंकों के नुकसान के साथ 24,748.70 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि गुरुवार को सेंसेक्स 197.83 अंकों की तेजी के साथ 81,196.08 अंकों पर और निफ्टी 71 अंकों की बढ़त के साथ 24,691.20 अंकों पर खुला था। हालांकि, आज शेयर बाजार की चाल RBI की MPC की मीटिंग में हुए फैसलों की घोषणाओं से तय होगी। 4 जून को शुरू हुई मीटिंग का आज आखिरी दिन है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा माटिंग में लिए गए फैसलों की घोषणा करेंगे।

सेंसेक्स की कौन-सी कंपनी ने की सबसे मजबूत शुरुआत

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 21 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बढ़त के साथ खुलने वाले शेयरों में कौन-कौन शामिल

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर 0.71 प्रतिशत, एटरनल 0.51 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.42 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.34 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.33 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.22 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.19 प्रतिशत, आईटीसी 0.17 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.16 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.10 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.07 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.07 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.06 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

किन शेयरों ने नुकसान में शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी तरफ, इंफोसिस के शेयर 0.41 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.26 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.26 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.24 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.22 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.13 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.09 प्रतिशत, टीसीएस 0.06 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.05 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.04 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.02 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.01 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयर 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा