1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. उछाल के साथ बाजार ने की ओपनिंग, सेंसेक्स 279 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 से ऊपर, ये स्टॉक्स लहराए

उछाल के साथ बाजार ने की ओपनिंग, सेंसेक्स 279 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 से ऊपर, ये स्टॉक्स लहराए

 Published : May 05, 2025 09:21 am IST,  Updated : May 05, 2025 09:53 am IST

घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में मजबूत शुरुआती की है। सेंसेक्स 279.19 अंक चढ़कर 80781.18 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार को मजबूत शुरुआत की।- India TV Hindi
भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार को मजबूत शुरुआत की। Image Source : FILE

घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में मजबूत शुरुआती की है। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बाजार के खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स 279.19 अंक चढ़कर 80,781.18 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, निफ्टी 50 भी 69.95 अंक चढ़कर 24,416.65 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। 30 प्रमुख कंपनियों वाले सेंसेक्स में आज के कारोबार की शुरुआत में 23 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि 7 शेयर लाल निशान में दिखे।

टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इटरनल सबसे ज्यादा लाभ में हैं, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, डॉ रेड्डीज लैब्स सबसे ज्यादा नुकसान में देखे गए। बैंक को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में हैं। एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस में 1-1 प्रतिशत की तेजी है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में आधा-आधा प्रतिशत की तेजी है।

निवेशकों का आज के कारोबार में एवेन्यू सुपरमार्ट्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स, पीएनबी गिल्ट्स, आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज, सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया, ग्रेविटा इंडिया, सनटेक रियल्टी, सिटी यूनियन बैंक, एथर इंडस्ट्रीज, शिल्पा मेडिकेयर, बीएसई, जीओसीएल कॉर्पोरेशन, टाटा मोटर्स, इंद्रप्रस्थ गैस और टाटा स्टील जैसे शेयरों पर विशेष फोकस है।

एसबीआई के शेयर को लगा झटका

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद सोमवार को एसबीआई के शेयरों में करीब 2% की गिरावट आई। एसबीआई ने थोड़ी नरम तिमाही नतीजे दर्ज किए, क्योंकि कॉरपोरेट लोन बुक में प्री-पेमेंट के कारण क्रेडिट ग्रोथ साल-दर-साल 12.4% तक कम हो गई। दिन के कारोबार के शुरुआती घंटों में बैंक के शेयर गिरकर ₹785.05 प्रति शेयर पर आ गए।

ज्यादातर एशियाई बाजार आज बंद

जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग, कोरिया के कोस्पी और कई अन्य सहित अधिकांश एशियाई बाजार वेसाक दिवस के कारण बंद हैं, जो गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु का स्मरण कराता है। बीते शुक्रवार को, अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी आई थी। गैर-कृषि पेरोल डेटा ने मंदी की आशंकाओं को खत्म कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा