1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market में लौटी तेजी, 689 अंक बढ़ा सेंसेक्स; इन शेयरों में हुई खरीदारी

Share Market में लौटी तेजी, 689 अंक बढ़ा सेंसेक्स; इन शेयरों में हुई खरीदारी

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 24, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 04:12 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबारी सत्र में दमदार तेजी देखी गई। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

सेंसेक्स- India TV Hindi
सेंसेक्स में आज तेजी हुई है। Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बाजार के सभी सूचकांक करीब हरे निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 689 अंक या 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,060 अंक और निफ्टी 215 अंक या 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,453 अंक पर बंद हुआ। आज बैंक निफ्टी का प्रदर्शन अन्य इंडेक्स के मुकाबले सुस्त रहा और यह 67 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 45,082 अंक पर बंद हुआ। 

बाजार में आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप तीनों ही प्रकार के शेयरों में खरीदारी देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 307 अंक या 2.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,356 अंक और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 853 अंक या 1.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,423 अंक पर बंद हुआ। कारोबारी दिन में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली है। केवल निजी बैंक ही गिरकर बंद हुए हैं। 

इन शेयरों में हुई खरीदारी

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, जेएसडब्लू स्टील, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एसबीआई, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, एलएंडटी, इन्फोसिस, आईटीसी, विप्रो, टाटा मोटर्स, रिलायंस और मारुति सुजुकी के शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, टीसीएस, कोटक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाइटन और सन फार्मा  के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।

वैश्विक बाजारों का हाल

एशिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। शंघाई, हांगकांग,बैंकॉक और ताइपे के बाजार हरे निशान में बंद हुए हैं। वहीं, सियोल, जकार्ता के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। अमेरिका के बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे। कमोडिटी मार्केट की बात करें तो कच्चा तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल  के आसपास बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा