1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सरकारी बैंकों के शेयर उछले, बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए बाजार का हाल

सरकारी बैंकों के शेयर उछले, बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए बाजार का हाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 15, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 03:58 pm IST

आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.07 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.99 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.28 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.34 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : REUTERS

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.18 फीसदी या 145 अंक की बढ़त के साथ 80,664 पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज अधिकतम 80,862 अंक तक गया। सेंसेक्स ने 12 जुलाई को 80,893 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया था। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.35 फीसदी या 84 अंक की बढ़त के साथ 24,586 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर, 15 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ था।

इन शेयरों में रही तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी ओएनजीसी में 5.18 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, एसबीआई लाइफ में 2.95 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 2.88 फीसदी, एसबीआई में 2.71 फीसदी और बजाज-ऑटो में 2.58 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर एलटीआई माइंडट्री में 1.63 फीसदी, एशियन पेंट में 1.34 फीसदी, ग्रेसिम में 1.33 फीसदी, टाटा स्टील में 0.94 फीसदी और एक्सिस बैंक में 0.67 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

सरकारी बैंकों के शेयर उछले

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.07 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.99 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.28 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.34 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.52 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.21 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.13 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.22 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.53 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.58 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.53 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.09 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.34 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी आईटी में 0.29 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा