1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में आज से लगाएं पैसा, 15 सितंबर तक मौका, जानें सबकुछ

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में आज से लगाएं पैसा, 15 सितंबर तक मौका, जानें सबकुछ

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Sep 11, 2023 01:33 pm IST,  Updated : Sep 11, 2023 01:34 pm IST

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 सीरीज 2 को बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों - नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के जरिये खरीद सकते हैं।

Sovereign Gold Bond- India TV Hindi
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम Image Source : FILE

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 सीरीज 2 के तहत सब्सक्रिप्शन आज से यानी 11 सितंबर ओपन हो गया है। 15 सितंबर 2023 तक इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक ने स्कीम के तहत बॉन्ड की प्राइस 5,923 रुपये प्रति ग्राम रखी है। 

Sovereign Gold Bond
Image Source : PIXABAYसॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 सीरीज 2 को बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों - नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के जरिये खरीद सकते हैं।

gold bond scheme
Image Source : PIXABAYगोल्ड बॉन्ड स्कीम

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign gold bond scheme 2023-24 series 2) की अवधि 8 साल की होगी और इस पर सालाना 2.5 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा. इसे पांचवें साल से शुरू करके समय से पहले भी भुनाया जा सकता है। 

Sovereign gold bond scheme 2023-24 series 2
Image Source : PTIसॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 सीरीज 2

आरबीआई ने स्कीम के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने वालों को छूट देने का भी प्रावधान किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल मोड से पेमेंट करने पर अंकित मूल्य से 50 रुपये प्रति ग्राम कम कीमत पर बॉन्ड ऑफर किया जाएगा। ऑनलाइन निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,873 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा।

gold bond scheme 2023-24 series 2
Image Source : REUTERSगोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 सीरीज 2

यह योजना (Sovereign gold bond scheme) विशेष रूप से निवासी व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ), ट्रस्टों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थानों द्वारा खरीद के लिए उपलब्ध है।

SGB scheme
Image Source : REUTERSएसजीबी स्कीम

स्कीम में व्यक्तियों और एचयूएफ के लिए, मैक्सिमम निवेश लिमिट प्रति वित्तीय वर्ष 4 किलोग्राम सोना है, जो अप्रैल से मार्च तक चलती है। इसका मतलब यह है कि व्यक्ति और एचयूएफ दोनों वित्तीय वर्ष के दौरान अलग-अलग फेज में कुल मिलाकर 4 किलोग्राम तक सोने का निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा