1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Crash: दिवाली से पहले शेयर बाजार में हाहाकार, एक झटके में 6 लाख करोड़ रुपये डूबे, इन स्टॉक्स ने डुबोई लुटिया

Stock Market Crash: दिवाली से पहले शेयर बाजार में हाहाकार, एक झटके में 6 लाख करोड़ रुपये डूबे, इन स्टॉक्स ने डुबोई लुटिया

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 25, 2024 03:51 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 04:24 pm IST

Why share markt fall today : निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट इंडसइंड बैंक में 18.55 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, बीपीसीएल में 5.44 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 4.63 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 4.62 फीसदी और कोल इंडिया में 3.38 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में आज भी निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मार्केट बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.83 फीसदी या 662 अंक की गिरावट के साथ 79,402 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.90 फीसदी या 218 अंक की गिरावट के साथ 24,180 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 38 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट इंडसइंड बैंक में 18.55 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, बीपीसीएल में 5.44 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 4.63 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 4.62 फीसदी और कोल इंडिया में 3.38 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक तेजी आईटीसी में 2.45 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.95 फीसदी, बीईएल में 1.23 फीसदी, एचयूएल में 1.13 फीसदी और ब्रिटानिया में 1.12 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.45 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.45 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.43 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.11 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.18 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.07 फीसदी, निफ्टी मेटल में 2.35 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.64 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.21 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.32 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.11 फीसदी और निफ्टी बैंक में 1.31 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी एफएमसीजी में 0.93 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर में 0.34 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा