1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 600 अंक फिसला

Stock Market Close: बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 600 अंक फिसला

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 11, 2024 03:42 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 03:54 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली ट्रेंड देखा गया है। एनएसई पर गिरने वाले शेयरों की संख्या आज के सत्र में ज्यादा रही। ऑटो, आईटी, पीएसयू, फिन सर्विस, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में गिरावट देखी गई।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 616 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 73,502 अंक और निफ्टी 160 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 22,332 अंक पर बंद बुआ। बैंकिंग शेयरों में आज बड़ी बिकवाली देखने को मिली और बैंक निफ्टी 507 अंक या 1.06 प्रतिशत गिरकर 47,327 अंक पर बंद हुआ। 

एनएसई पर गिरने वाले शेयरों की संख्या आज के सत्र में ज्यादा रही। 407 शेयर हरे निशान में और 1858 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा के शेयरों में बिकवाली हुई। वहीं,फार्मा के शेयरों में हल्की तेजी देखी गई। 

गेनर्स और लूजर्स

नेस्ले, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा हरे निशान में बंद हुए। पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा, इन्फोसिस, एलएंडटी, आईटीसी, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, टाइटन कंपनी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, विप्रो, जेएसडब्लू स्टील और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। 

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार 

वैश्विक बाजारों में गिरावट का ट्रेंड जारी है। टोक्यो, ताइपे, बैंकॉक और सियोल के बाजार गिरकर बंद हुए। वहीं, जकार्ता, शंघाई और हांगकांग के बाजार बढ़कर बंद हुए। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए  हैं। यूरोपीय बाजारों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल में बढ़त बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत या 0.26 डॉलर की बढ़त के साथ 82.33 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.32 प्रतिशत या 0.26 डॉलर बढ़कर 78.27 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा