1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: बैंकिंग शेयरों के दम पर ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 22400 के पार

Stock Market Close: बैंकिंग शेयरों के दम पर ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 22400 के पार

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 06, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 04:04 pm IST

Stock Market Close: बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते आज निफ्टी और सेंसेक्स दोनों हरे निशान में बंद हुए हैं। वहीं, सेंसेक्स ने आज पहली बार 74,000 के आंकड़े को छुआ है।

 Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार के बुधवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। हालांकि, बाजार के सभी मुख्य सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 408 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 74,085 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी 117 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 22,474 अंक पर बंद हुआ। बता दें, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही आज नया ऑल टाइन हाई 74,151 अंक और 22,497 अंक का बनाया

हालांकि, बाजार में आज गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एनएसई पर 1782 शेयर लाल निशान में, जबकि 427 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। बैंकिंग शेयरों में आज तेजी का ट्रेंड रहा। निफ्टी बैंक 384 अंक या 0.81 प्रतिशत बढ़कर 47,965 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2 प्रतिशत लुढ़क गया। 

किन शेयरों में हुई खरीदारी

सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एमएंडएम, एचसीएल टेक, टाइटन कंपनी, टीसीएस, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, आईटीसी, रिलायंस, एचयूएल,बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई का शेयर हरे निशान में बंद हुआ है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, जेएसडब्लू स्टील, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, बजाजा फाइनेंस, टेक महिंद्रा, नेस्ले और विप्रो के शेयरों में बिकावली हुई।

वैश्विक बाजारों का हालात

वैश्विक बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, हांगकांग, जकार्ता और बैंकॉक के बाजार हरे निशान में बंद हुए हैं। वहीं, सियोल और शंघाई के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। अमेरिका के बाजारों में मंगलवार के कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई। कच्चा तेल आज भी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड करीब 83 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई 79 डॉलर प्रति बैरल पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा