1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, FMCG और Realty स्टॉक्स लुढ़के, यहां रही तेजी

सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, FMCG और Realty स्टॉक्स लुढ़के, यहां रही तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 24, 2024 03:55 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 03:55 pm IST

सबसे अधिक गिरावट निफ्टी एफएमसीजी में 2.83 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.52 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.19 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.17 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.23 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.13 फीसदी की गिरावट दिखी।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.02 फीसदी या 16.82 अंक की गिरावट के साथ 80,065 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.15 फीसदी या 36.10 अंक की गिरावट के साथ 24,399 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान पर और 24 शेयर लाल निशान पर थे। 

इन शेयरों में रही गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट हिंदुस्तान यूनिलीवर में 5.84 फीसदी, एसबीआई लाइफ में 4.71 फीसदी, हिंडाल्को में 3.78 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 2.80 फीसदी और बजाज ऑटो में 2.71 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.58 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.82 फीसदी, टाइटन में 1.47 फीसदी, ग्रेसिम में 1.41 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.31 फीसदी दर्ज हुई।

निफ्टी एफएमसीजी 2.83% टूटा

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी एफएमसीजी में 2.83 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.52 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.19 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.17 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.23 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.13 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.39 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.78 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.07 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.37 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.37 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.22 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.44 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.43 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.57 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा