1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, PSU बैंक और फार्मा शेयरों में दिखी तेजी, जानिए किन स्टॉक्स में आई गिरावट

सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, PSU बैंक और फार्मा शेयरों में दिखी तेजी, जानिए किन स्टॉक्स में आई गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 05, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 04:26 pm IST

निफ्टी के 50 शेयरों में से आज सबसे अधिक बढ़त ओएनजीसी में 4.06 फीसदी, रिलायंस में 2.63 फीसदी, एसबीआई में 2.42 फीसदी, ब्रिटानिया में 2.09 फीसदी और सिप्ला में 1.98 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज करीब-करीब सपाट बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.07 फीसदी या 53 अंक गिरकर 79,996 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.09 फीसदी या 21 अंक की मामूली वृद्धि के साथ 24,323 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। आज ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी दिखी।

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक बढ़त ओएनजीसी में 4.06 फीसदी, रिलायंस में 2.63 फीसदी, एसबीआई में 2.42 फीसदी, ब्रिटानिया में 2.09 फीसदी और सिप्ला में 1.98 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर एचडीएफसी बैंक में 4.50 फीसदी, टाइटन में 1.90 फीसदी, एलटीआई माइंडट्री में 0.85 फीसदी, टाटा स्टील में 0.73 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 0.61 फीसदी गिरावट दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.10 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.63 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.28 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.02 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.25 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.28 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.38 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.09 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.03 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.09 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.01 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.83 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.18 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.98 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.13 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा