1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, IT शेयर टूटे, यहां दिखी तेजी

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, IT शेयर टूटे, यहां दिखी तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 10, 2024 04:10 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 04:10 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट में 3.26 फीसदी, ग्रेसिम में 2.43 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प में 2.30 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : REUTERS

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.27 फीसदी या 203 अंक की गिरावट के साथ 76,490 पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज बढ़त के साथ 76,935.41 पर खुला था। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.13 फीसदी या 30 अंक की गिरावट के साथ 23,259 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 27 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में रही तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट में 3.26 फीसदी, ग्रेसिम में 2.43 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 2.30 फीसदी, सिप्ला में 2.12 फीसदी और पावरग्रिड में 2.09 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा में 2.66 फीसदी, इन्फोसिस में 2.31 फीसदी, विप्रो में 1.88 फीसदी, एलटीआई माइंडट्री में 1.59 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.53 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 1.86 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 1 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.01 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.07 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.71 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.32 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.61 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.71 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.55 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, इससे इतर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.08 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0,09 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.38 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.83 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.04 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा