1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर स्टॉक्स में सबसे अधिक मंदी

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर स्टॉक्स में सबसे अधिक मंदी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 23, 2024 04:59 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 04:59 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में बुधवार को सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.22 फीसदी, सनफार्मा में 2.69 फीसदी, आयशर मोटर्स में 2.07 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.86 फीसदी और पावरग्रिड में 1.84 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.17 फीसदी या 138 अंक की गिरावट के साथ 80,081 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी 0.15 फीसदी या 36.60 अंक की गिरावट के साथ 24,435 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 32 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में बुधवार को सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.22 फीसदी, सनफार्मा में 2.69 फीसदी, आयशर मोटर्स में 2.07 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.86 फीसदी और पावरग्रिड में 1.84 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर बजाज फाइनेंस में 4.90 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.14 फीसदी, टाटा कंज्यूमर में 1.78 फीसदी, बजाज ऑटो में 1.75 फीसदी और एचडीएफसी बैंक में 1.26 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी फार्मा में 1.56 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.82 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.27 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.40 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.06 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.28 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.25 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.71 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.04 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.22 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.16 फीसदी, निफ्टी आईटी में 2.38 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.33 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.45 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यरेबल्स में 0.07 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा