1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के पहले दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, जानिए किन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

हफ्ते के पहले दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, जानिए किन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 24, 2024 04:49 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 04:49 pm IST

सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 0.87 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.53 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.72 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.08 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.30 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.75 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : REUTERS

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 0.17 फीसदी या 131.18 अंक की बढ़त के साथ 77,341 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 0.16 फीसदी या 36 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,537.85 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सोमवार को सबसे अधिक तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.86 फीसदी, पावरग्रिड में 2.22 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 2.17 फीसदी, सनफार्मा में 1.99 फीसदी और ग्रेसिम में 1.96 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट इंडसइंड बैंक में 2.42 फीसदी, सिप्ला में 2.19 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 1.70 फीसदी, कोल इडिया में 1.20 फीसदी और टाटा स्टील में 1.19 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 0.87 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.53 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.72 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.08 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.30 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.75 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मीडिया में 1.87 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.95 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.44 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.21 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.12 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.66 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.04 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.64 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 1.87 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा