1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1313 और निफ्टी 360 अंक गिरा, इन शेयरों में भारी नुकसान

Stock Market Highlights: क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1313 और निफ्टी 360 अंक गिरा, इन शेयरों में भारी नुकसान

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 11, 2026 04:10 pm IST,  Updated : May 11, 2026 05:45 pm IST

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार क्रैश होने के पीछे कई बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। इनमें सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच फाइनल समझौते में होने वाली देरी और कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी है।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, itc, tech ma- India TV Hindi
क्यों क्रैश हुआ बाजार Image Source : PTI

Stock Market Highlights 11 May, 2026: पश्चिम एशिया में जारी उठा-पटक के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार क्रैश हो गए। हफ्ते के पहले दिन, बीएसई सेंसेक्स 1312.91 अंकों (1.70 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 76,015.28 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 360.30 अंक (1.49 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 23,815.85 अंकों पर बंद हुआ। सोमवार को बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ ही कारोबार की शुरुआत की थी। हालांकि, समय के साथ-साथ ये गिरावट लगातार तेजी से बढ़ती चली गई। आज घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले, पिछले हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार को भी बाजार ने लाल निशान में कारोबार बंद किया था। 

टाइटन के निवेशकों को तगड़ा झटका

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 24 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 39 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 6.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

भारी गिरावट के बीच हरे निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.85 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.36 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.14 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.13 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.11 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

इन स्टॉक्स ने डुबोया निवेशकों का पैसा

वहीं दूसरी ओर, आज इंडिगो के शेयर 4.69 प्रतिशत, एसबीआई 4.52 प्रतिशत, भारती एयरटेल 4.18 प्रतिशत, एटरनल 4.08 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.31 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.48 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.32 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.13 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.98 प्रतिशत, बीईएल 1.80 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.72 प्रतिशत, ट्रेंट 1.49 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.29 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.23 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.17 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.12 प्रतिशत, एलएंडटी 0.85 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.48 प्रतिशत, आईटीसी 0.46 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.41 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.34 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.20 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

क्यों क्रैश हुआ बाजार

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार क्रैश होने के पीछे कई बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। इनमें सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच फाइनल समझौते में होने वाली देरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी हाल ही में ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने ईरान के इस प्रस्ताव को अस्वीकार्य बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान ने भी आज घरेलू शेयर बाजार को प्रभावित किया। पीएम मोदी ने रविवार को हैदराबाद की एक रैली में देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम 1 साल की अवधि के लिए सोने की खरीदारी टालने का भी आह्वान किया। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के ताजा हालातों को देखते हुए विदेशी मुद्रा को बचाने के उद्देश्य से ये अपील की थी। 

इन दोनों प्रमुख कारकों के अलावा, भारतीय मुद्रा रुपये की गिरती कीमत और कच्चे तेल की कीमतों में जारी जोरदार तेजी भी घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मचाने के प्रमुख कारण हैं।

ये भी पढ़ें-

Jewellery Stocks में 12% तक की भारी गिरावट, समझें पीएम मोदी के बयान के क्या हैं मायने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा