1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: सेंसेक्स 736 और निफ्टी 231 अंकों की बढ़त लेकर बंद, इन शेयरों में तूफानी तेजी

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 736 और निफ्टी 231 अंकों की बढ़त लेकर बंद, इन शेयरों में तूफानी तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 15, 2026 03:42 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 04:13 pm IST

आज एक समय सेंसेक्स 76,821.07 अंकों पर और निफ्टी 24,011.40 अंकों पर पहुंच गया था।

sensex, nifty 50, share market today, trent, ntpc- India TV Hindi
तेजी के साथ बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Stock Market Highlights 15 June, 2026: अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते की घोषणा के बाद आज बाजार में शानदार माहौल देखने को मिला। सोमवार को बाजार ने बड़ी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। हालांकि, बाजार ने कारोबार के अंत में अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी। हफ्ते के पहले दिन, आज  बीएसई सेंसेक्स 736.38 अंकों (0.97%) की बंपर बढ़त के साथ 76,264.33 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 231.00 अंकों (0.98 प्रतिशत) की जोरदार तेजी के साथ 23,853.90 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज एक समय सेंसेक्स 76,821.07 अंकों पर और निफ्टी 24,011.40 अंकों पर पहुंच गया था।

ट्रेंट के शेयरों में छप्परफाड़ तेजी

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 34 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 16 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, सरकारी पावर कंपनी एनटीपीसी के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इंडिगो, बजाज फिनसर्व समेत इन शेयरों में बढ़त

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज इंडिगो के शेयर 3.62 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 3.58 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.29 प्रतिशत, एटरनल 3.26 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 3.06 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.01 प्रतिशत, एलएंडटी 2.99 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.39 प्रतिशत, टाइटन 2.10 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.68 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.11 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.09 प्रतिशत, आईटीसी 0.98 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.90 प्रतिशत, बीईएल 0.71 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.63 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.57 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.52 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.35 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.28 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.99 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.58 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.52 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.49 प्रतिशत, सन फार्मा 0.40 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.28 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें- 

डिमर्जर के पहले दिन वेदांता ग्रुप ने बनाया ₹49,000 करोड़ की मार्केट वैल्यू का रिकॉर्ड, शेयर बाजार में मची हलचल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा