1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: हल्की तेजी के साथ खुला भारतीय बाजार, इन सेक्टरों में दिखी खरीदारी

Stock Market: हल्की तेजी के साथ खुला भारतीय बाजार, इन सेक्टरों में दिखी खरीदारी

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 26, 2023 09:35 am IST,  Updated : Dec 26, 2023 09:51 am IST

Stock Market Open: भारतीय शेयर बाजार में करीब सपाट कारोबार हो रहा है। निफ्टी और सेंसेक्स हल्की तेजी के साथ खुले हैं।

Sensex - India TV Hindi
Sensex Image Source : PTI

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हल्की तेजे के साथ ओपन हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 15 अंक या 0.03 प्रतिशत की हल्की तेजी के साथ 71,134 अंक और  निफ्टी 20 अंक या 0.10 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 21,370 अंक पर था। 

खबर लिखे जाने तक एनएसई पर 1398 शेयर हरे निशान में और 508 शेयरों में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। आज लार्ज कैप की अपेक्षा मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। ऑटो, सरकारी बैंक, फार्मा, मीडिया और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है। 

गेनर्स और लूजर्स 

सेंसेक्स में एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एमएंडएम, एलएंडटी, एसबीआई, अल्ट्राटेक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, आईटीसी, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, जेएसडब्लू स्टील, एक्सिस बैंक,एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक हरे निशान में है। इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और एचयूएल के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

वैश्विक बाजारों में कारोबार 

एशिया के बाजारों में मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। टोक्यो, शंघाई और  हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सियोल, बैंकॉक और इंडोनेशिया के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हुआ है। क्रिसमस के कारण अमेरिकी बाजारों छुट्टी है। आखिरी कारोबार सत्र में अमेरिकी बाजार मिलेजुले ही बंद हुए थे। कच्चा तेल हल्की तेजी के साथ 78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्लूटीआई क्रूड भी 73 डॉलर के आसपास बना हुआ है। 

बता दें, कल क्रिसमस के छुट्टी के कारण सोमवार को भारतीय बाजार बंद था। इक्विटी के साथ डेरिवेटिव सेगमेंट में कोई लेनदेन नहीं हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा