1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market ने की तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 256 अंक उछला, निफ्टी 19750 के पार

Stock Market ने की तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 256 अंक उछला, निफ्टी 19750 के पार

 Published : Nov 21, 2023 09:32 am IST,  Updated : Nov 21, 2023 10:16 am IST

मार्केट खुलते समय निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, अदानी एंटरप्राइजेज, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचडीएफसी बैंक प्रमुख लाभ में कारोबार करते दिखे।

पिछले कुछ सत्र से मार्केट लाल निशान में खुला करता था।- India TV Hindi
पिछले कुछ सत्र से मार्केट लाल निशान में खुला करता था। Image Source : FILE

घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को बढ़त के साथ ओपनिंग की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज सुबह मार्केट खुलने (9 बजकर 15 मिनट) पर 256 अंक उछलकर 65911.06 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क निफ्टी भी करीब 75 अंक उछलकर 19768.90 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। मनी कंट्रोल की खबर के मुचताबिक, मार्केट खुलते समय निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, अदानी एंटरप्राइजेज, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचडीएफसी बैंक प्रमुख लाभ में रहे, जबकि कोल इंडिया, ओएनजीसी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, सिप्ला और डिविस लैब्स घाटे में रहे।

प्री-ओपनिंग में कैसा रहा आज मार्केट

घरेलू शेयर बाजार ने प्री-ओपनिंग में तेजी के संकेत दिए। सुबह 9 बजे बीएसई सेंसेक्स 281.99 अंक की तेजी के साथ 65937.14 के लेवल पर ओपनिंग की लेकिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.25 अंक कमजोर खुला और 19656.75 के लेवल पर सुबह 9 बजे कारोबार करता दिखा।हाल के दिनों में मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव भरा ट्रेंड देखने को मिला है। आरबीआई के फैसले से बैंक स्टॉक्स को झटका लगा।

एशियाई मार्केट में कैसा है रुझान

एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार चल रहा है। मनी कंट्रोल के मुताबिक, गिफ्ट निफ्टी में बढ़त का रुझान है तो वहीं निक्केई में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है। कुल मिलाकर ग्लोबल मार्केट से संकेत मिले-जुले हैं। ताइवान का मार्केट 1.13 प्रतिशत ऊपर की तरफ कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग भी 1.09 प्रतिशत की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह, शंघाई कम्पोजिट भी 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

20 नवबंर को मार्केट

बीते सत्र यानी 20 नवंबर को घरेलू शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 139.58 अंक लुढ़ककर 65655.15 के लेवल पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.80 अंक टूटकर 19694 के लेवल पर बंद हुआ था।

अपडेट जारी है....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा