1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. घरेलू शेयर बाजार में धमाकेदार उछाल, सेंसेक्स 1600 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी भी झूमा, ये प्रमुख स्टॉक्स लहराए

घरेलू शेयर बाजार में धमाकेदार उछाल, सेंसेक्स 1600 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी भी झूमा, ये प्रमुख स्टॉक्स लहराए

 Published : Apr 01, 2026 09:34 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 10:02 am IST

शेयर बाजार में यह उछाल तब आया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दो से तीन हफ्तों के भीतर ईरान छोड़ देगा।

शेयर बाजार में सम्मान कैपिटल, ग्रेन्यूल्स इंडिया, इंटरग्लोब एविएशन, कोरोना रेमेडीज और क्वालिटी वॉल्स- India TV Hindi
शेयर बाजार में सम्मान कैपिटल, ग्रेन्यूल्स इंडिया, इंटरग्लोब एविएशन, कोरोना रेमेडीज और क्वालिटी वॉल्स इंडिया जैसी कंपनियों पर खास फोकस है। Image Source : PTI

वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को जोरदार ओपनिंग की। सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर एक समय बीएसई सेंसेक्स 1676.52 अंक की धमाकेदार उछाल के साथ 73,624,07 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी समय, एनएसई का निफ्टी भी 503.35 अंकों की तेज बढ़त के साथ 22,834.75 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। बीते सोमवार को NSE Nifty 50, 488 अंक या 2.14% की गिरावट के साथ 22,331 पर बंद हुआ था, जबकि बीएसई सेंसेक्स 1,635.67 अंक या 2.22% गिरकर 71,947 पर बंद हुआ था।

टॉप गेनर स्टॉक्स

आज के कारोबार के दौरान प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स के तौर पर ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन और बजाज फाइनेंस उभरे। बाजार की इस तेजी का असर सभी सेक्टोरल इंडेक्स पर भी साफ दिख रहा है। ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर के इंडेक्स में 2 से 3 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की जा रही है।

शुरुआती कारोबार में बुधवार को बीएसई में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।
Image Source : BSEशुरुआती कारोबार में बुधवार को बीएसई में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।

01-अप्रैल-2026 09:52 बजे निफ्टी पर 5 टॉप गेनर

सिंबल LTP बदलाव %बदलाव वॉल्यूम (लाख) वैल्यू (₹ करोड़)
INDIGO 4,250.30 306.80 7.78 8.31 345.93
TRENT 3,528.20 232.40 7.05 5.01 175.38
BEL 427.60 26.95 6.73 88.31 373.16
ADANIPORTS 1,379.40 66.80 5.09 9.13 124.89
ADANIENT 1,846.80 88.00 5.00 8.23 150.89

इसके अलावा, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जो व्यापक बाजार में मजबूत सेंटिमेंट का संकेत है।

बुधवार को शुरुआती सत्र के दौरान एनएसई में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।
Image Source : NSEबुधवार को शुरुआती सत्र के दौरान एनएसई में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।

आज इन कंपनियों पर होगी नजर

1 अप्रैल को शेयर बाजार में सम्मान कैपिटल, ग्रेन्यूल्स इंडिया, इंटरग्लोब एविएशन, कोरोना रेमेडीज और क्वालिटी वॉल्स इंडिया जैसी कंपनियों पर खास फोकस है। इसके अलावा जुबिलेंट इंग्रेविया, पेस डिजिटेक, जुबिलेंट फूडवर्क्स, जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स और स्वराज इंजन के स्टॉक्स पर भी नजर है। 

वहीं, डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, ल्यूपिन, कोफोर्ज, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के स्टॉक्स भी आज ट्रेडिंग के दौरान आउटलेट्स में रह सकते हैं। इन कंपनियों से जुड़ी खबरें, फाइनेंशियल अपडेट्स या सेक्टोरल ट्रिगर्स के चलते इनके स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है, जिस पर इंजीनियरों की खास नजर बनी रहेगी।

एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी

एशियाई बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। प्रमुख इंडेक्स मज़बूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कोस्पी में करीब 7 प्रतिशत की तेज़ उछाल दर्ज की गई है, जबकि निक्केई 225 4 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा एसएसई कम्पोजिट और हैंग सेंग भी मज़बूत तेज़ी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिससे पूरे एशियाई बाज़ार में पॉज़िटिव माहौल बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा