1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Live: भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, खुलते ही लुढ़का सेंसेक्स, Nifty भी 18100 के नीचे

Stock Market Live: भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, खुलते ही लुढ़का सेंसेक्स, Nifty भी 18100 के नीचे

 Edited By: Sachin Chaturvedi
 Published : Dec 28, 2022 09:18 am IST,  Updated : Dec 28, 2022 11:48 am IST

मंगलवार को सेंसेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते हुए 361.01 अंक उछलकर 60,927.43 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही एक बार फिर ​सेंसेक्स 61 हजार के करीब पहुंच गया।

Stock Market Live Updates- India TV Hindi
Stock Market Live Updates Image Source : FILE

दो दिनों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। आज सुबह के पहले सत्र में सेंसेक्स 150 अंक की गिरावट के साथ 60700 के आगे खुला। वहीं निफ्टी में भी सपाट शुरुआत देखी गई और कल बंद हुए बाजार के मुकाबले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक 50 अंकों की​ गिरावट के साथ 18100 के नीचे खुला। 

ये हैं आज के टॉप गेनर और लूजर 

सेंसेक्स में इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, विप्रो, आईटीसी और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, टाइटन, पॉवर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में बढ़त हुई। 

Sensex 30
Image Source : FILESensex 30

कल तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार 

मंगलवार को सेंसेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते हुए 361.01 अंक उछलकर 60,927.43 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही एक बार फिर ​सेंसेक्स 61 हजार के करीब पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में अच्छी मजबूती दर्ज की गई। Nifty 117.70 अंक बढ़कर 18,132.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में तेजी और सिर्फ 4 में गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में ​बैंकिंग, आईटी, मेटल और सीमेंट सेक्टर के स्टॉक में तेजी दर्ज की गई। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में बड़ी गिरावट आने से नीचे स्तर से खरीदारी लौटी है।

विदेशी बाजारों में मिलाजुला कारोबार 

विदेशी बाजारों में अमेरिका की बात करें तो यहां बाजार मिलाजुला कारोबार करते दिखाई दिए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 37.63 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 33,241.56 पर, एसएंडपी 500 15.57 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 3,829.25 पर और नैस्डैक कंपोजिट 144.64 अंक या 1.38 प्रतिशत गिरकर 10,353.23 पर बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजार भी बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, साउथ कोरियन इंडेक्स कोस्पी 2 प्रतिशत से अधिक फिसल गया, जबकि जापान का निक्केई लगभग 1 प्रतिशत टूट चुका है।

क्रूड में तेजी 

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 84.44 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रुप से 867.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा