1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market: ऑल टाइम हाई पर खुला निफ्टी, सेंसेक्स भी 73,200 के पार

Share Market: ऑल टाइम हाई पर खुला निफ्टी, सेंसेक्स भी 73,200 के पार

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 23, 2024 09:35 am IST,  Updated : Feb 23, 2024 09:48 am IST

Share Market: भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है और निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई के आसपास कारोबार कर रहा है। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा और मेटल इंडक्स में तेजी है।

स्टॉक मार्केट- India TV Hindi
स्टॉक मार्केट Image Source : FILE

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का ट्रेंड कायम है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बाजार खुलने के साथ निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई 22,297 अंक को छू गया। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 126 अंक या 0.17 प्रतिशत 73,284 अंक और एनएसई निफ्टी 34 अंक या 0.16 प्रतिशत 22,252 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक में भी तेजी बनी हुई है और यह 176 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 47000 अंक के ऊपर बना हुआ है। 

सुबह 9:30 बजे 1451 शेयर हरे निशान में और 464 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है। दोनों की इंडेक्स आधा-आधा प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा और मेटल के शेयरों में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है।

इन शेयरों में हुई खरीदारी

सेंसेक्स पैक में टाइटन, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, विप्रो, जेएसडब्लू स्टील, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, रिलायंस, टाटा स्टील, टीसीएस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, कोटक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, इन्फोसिस, आईटीसी और एचसीएल टेक गेनर्स  हैं। वहीं, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एटीपीसी, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले और एमएंडएम के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। 

वैश्विक बाजारों में तेजी

वैश्विक बाजारों में जबरदस्त तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। टोक्यो, शंघाई,ताइपे, बैंकॉक और सियोल के बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, जकार्ता और हांगकांग के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजारों में गुरुवार के जबरदस्त तेजी के ट्रेंड देखा गया। डाओ कल 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा